संग्रहालय का भ्रमण

गणमान्य अतिथियों द्वारा संग्रहालय का भ्रमण

भारत के नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

15 जनवरी,2023

भारत के नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी ने 15 जनवरी,2023 को मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि संग्रहालय को बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। अवलोकन दौरान उन्होंने आवास दीर्घा एवं लिखंदरा पुस्तकालय की प्रशंसा भी की। अवलोकन के दौरान संग्रहालय के अधिकारी उपस्थित रहे।